Public App Logo
### ब्रेकिंग न्यूज़ ### प्रयागराज के महेवा घाट पर युवक के डूबने से हड़कंप, पुलिस मौके पर, ग्रामीणों में आक्रोश प्रयागराज। महेवा घाट पर एक युवक मोहित के गंगा नदी में डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जबकि निषाद समाज के युवक और बच्चे अपने स्तर पर नदी में उतरकर उसकी तलाश कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के करीब आधा घंटा बीत जाने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चल सका, जिससे परिजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गोताखोर, NDRF और जल पुलिस की टीम को तत्काल मौके पर भेजकर राहत एवं बचाव अभियान तेज किया जाए, ताकि युवक का जल्द पता लगाया जा सके। यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिंद | - Bara News