### ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज
घूरपुर थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, दो लोग हिरासत में
प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र की करमा चौकी अंतर्गत ग्राम सभा पंवर सुक्खू का पूरा में 50 वर्षीय सूरसती पत्नी अमरचंद बिंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही करमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मौत के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
मनोज कुमार बिंद, पत्रकार यूनाइटेड भारत | बारा, प्रयागराज
Bara, Allahabad | Aug 18, 2026