### नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, सड़क किनारे नाली से टकराकर खाई में पलटा रिक्शा
बारा, प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र के गोबरा तरहार गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, रिक्शा चालक को चलाते समय नींद की झपकी आ गई, जिससे रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली से टकराने के बाद खाई में पलट गया।
गनीमत रही कि हादसे के समय रिक्शे में कोई सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और रिक्शे को खाई से बाहर निकाला गया।
रिपोर्ट: मनोज कुमार बिंद, पत्रकार | यूनाइटेड भारत बारा
Bara, Allahabad | Aug 22, 2026