नवादा: नेहालुचक गांव में ई-रिक्शा की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Nawada, Nawada | Apr 4, 2024 नेहालुचक गांव में ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया। बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान नेहालुचक गांव निवासी राजू यादव के रूप में की गई है। बुजुर्ग व्यक्ति जानवर को बधार की ओर ले जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक टक्कर मारकर फरार हो गया।