नवादा: नवादा के दो अलग-अलग गांवों से शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को नवादा उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | Apr 4, 2024 नवादा उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर नवादा जिले के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी की। इस दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिश्चंद्र बीघा गांव और अकौना डीह गांव में छापेमारी के दौरान देसी-विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों युवकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।