नवादा: नवादा के दो अलग अलग गांव से उत्पाद पुलिस ने देसी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार।
Nawada, Nawada | Apr 3, 2024 नवादा उत्पाद विभाग ने विशेष अभियान चलाकर नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरोसा गांव और नगर थाना क्षेत्र के भदौनी मोहल्ले में छापेमारी की। इस दौरान देसी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया है।