नवादा: नवादा के जमुआमा गांव में बेवजह एक युवक के साथ बदमाशो ने की मारपीट इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती।
Nawada, Nawada | Apr 4, 2024 नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के जमुआमा गांव में बेवजह एक युवक के साथ मारपीट की गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना कादरीगंज थाना को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी युवक की पहचान जमुआमा गांव निवासी उमर यादव का पुत्र रामराज कुमार के रूप में किया गया है।