गांगड़तलाई: सल्लोपाट थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते घर में घुसकर मारपीट और मकान में तोड़फोड़ का आरोप
सल्लोपाट थाना क्षेत्र के जोगीवाड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट और मकान में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पवन गरासिया ने सल्लोपाट थाने में रिपोर्ट देकर आठ लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।