आबू रोड: आबूरोड के बस स्टैंड से पहले शराब ठेके के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप
आबूरोड शहर थाना क्षेत्र में बस स्टैंड से पहले शराब ठेके के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आबूरोड के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।