राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का करनाल पुलिस ने जिलेभर में देखा लाइव प्रसारण, राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प
करनाल, दिनांक 31 अक्टूबर 2026।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित भव्य राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का लाइव प्रसारण करनाल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिले के विभिन्न थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस इकाइयों में सामूहिक रूप से देखा।
इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संदेश ग्रहण किया। साथ ही, राष्ट्र की एकता एवं सुरक्षा बनाए रखने और पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
Uklana, Hissar | Oct 31, 2026