थाने के गेट के सामने ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी, 2 लाख रुपये लेकर फरार हुए चोर
#देवरिया। जनपद देवरिया में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब थाने के ठीक सामने स्थित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में है। बघौचघाट थाना गेट के ठीक सामने संचालित एक ग्राहक सेवा केंद्र को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 2 लाख रुपये की नकदी पार कर दी।
बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि थाने के ठीक सामने चोरी की वारदात को अंजाम देकर चोर आसानी से फरार कैसे हो गए?
इस घटना ने पुलिस की गश्त और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कब तक चोरी की इस वारदात का खुलासा करती है।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Nov 18, 2026