
जौहर यूनिवर्सिटी और आज़म खान को लेकर ए.एस. नोमानी ने समाजवादी पार्टी नेतृत्व पर उठाए सवाल बांदा। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आज़म खान और जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। जारी बयान में नोमानी ने कहा कि आज़म खान ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका दावा है कि अखिलेश यादव के राजनीतिक सफर में भी आज़म खान का अहम योगदान रहा। ए.एस. नोमानी ने आरोप लगाया कि लंबे समय से जेल में बंद आज़म खान के समर्थन में समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कोई बड़ा धरना, प्रदर्शन या जनआंदोलन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का रास्ता आसान हुआ है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में जौहर यूनिवर्सिटी के कई भवनों को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया चर्चा में रही है, जिस पर समाजवादी पार्टी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। फिलहाल समाजवादी पार्टी या अखिलेश यादव की ओर से ए.एस. नोमानी के इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। #AzamKhan #JauharUniversity #AkhileshYadav #BundelkhandInsafSena #UttarPradeshPolitics
Banda, Banda | Jul 17, 2026

आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चला योगी का कानून! 😱 40 में से 38 अवैध भवनों को गिराने का बड़ा आदेश पारित! #AzamKhan #YogiAdityanath #Bulldozer #UPPolitics #NetworkHindustan #BreakingNews #ViralReels
Ghazipur, Ghazipur | Jul 17, 2026

योगी ने लिया आज़म खान से बदला, जौहर यूनिवर्सिटी की 38 बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोज़र Azam Khan's Jauhar University Gets Demolition Notice for 38 Buildings #JauharUniversity #AzamKhan #Rampur #UttarPradesh #BreakingNews #PoliticalNews #IndiaNews #BulldozerAction
Sasaram, Rohtas | Jul 16, 2026

रामपुर: तजीन फातिमा पहुंचीं जौहर यूनिवर्सिटी, सियासी गलियारों में हलचल ! #gbntoday #Rampur #AzamKhan #TazeenFatima
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 16, 2026

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर? 40 में से 38 भवनों को ध्वस्तीकरण का आदेश रामपुर: रामपुर विकास प्राधिकरण ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्मित अवैध निर्माण मानते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है। प्राधिकरण ने संस्थान को 15 दिनों के भीतर स्वयं अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए हैं। यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं की गई, तो विकास प्राधिकरण नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। #AzamKhan #JauharUniversity #Rampur #BulldozerAction #RampurDevelopmentAuthority #BreakingNews #UttarPradesh #SP #HindiNews #NCRExpressNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 16, 2026