शिवपुरी नगर: पड़ोरा गांव में भूसा चोरी का विरोध करने पर पति-पत्नी के साथ की गई मारपीट, SP से की गई शिकायत
मायापुर थाना क्षेत्र के पड़ोरा गांव के रहने वाले खलकसिंह जाटव पुत्र बुद्धाराम जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की पड़ोसी मोहरसिंह जाटव ने उसका भूसा बेच दिया। जिसका उसने विरोध किया तो 3 लोगों ने उसकी एवं उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने थाने पर दर्ज कराई जहां सुनवाई ना होने के चलते आज शनिवार की दोपहर ढेड़ बजे एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है