शिवपुरी नगर: जिला अस्पताल: डॉक्टर और गार्ड द्वारा पिटाई से पीड़ित पहुंचा एसपी ऑफिस, बोला- कहीं सुनवाई नहीं!
शिवपुरी जिला अस्पताल में परिजन के साथ हुई मारपीट का मामला एसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित ने डॉक्टर अनुराग दंडोतिया और सिक्योरिटी गार्ड पर मारपीट का आरोप लगाया। पिछोर तहसील के आगरा मल्हावनी गांव निवासी ब्रजेश रजक शुक्रवार को न्याय की गुहार लेकर एसपी अमन सिंह राठौड़ से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अस्पताल से लेकर कोतवाली तक कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हुई,