शिवपुरी नगर: ककरवाया में अधिक मूल्य पर शराब बेचने का विरोध करने पर दुकानदार ने 4 भाइयों से मारपीट की
सेसई सड़क के रहने वाले रवि जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की बीते रोज पूर्व वह अपने 3 अन्य भाइयों के साथ का ककरवाया स्थित शराब की दुकान पर शराब लेने गया हुआ था जहां पर दुकानदार द्वारा मूल्य से अधिक शराब बेची जा रही थी। जिसका उसने विरोध किया तो दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर चारों भाइयों के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत आज एसपी से की है।