शिवपुरी नगर: शिवपुरी थीम रोड पर नशे में धुत दिखा आरक्षक, वीडियो आया सामने
आज शुक्रवार को पुलिसकर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत्त होकर बीच शिवपुरी शहर की थीम रोड़ पर लड़खड़ाते हुए चल रहा है। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिसकर्मी जेल प्रहरी का आरक्षक बताया जा रहा है। जिसका नाम पूछने पर उसने अपना नाम वीरेंद्र धाकड़ बताया है।