शिवपुरी नगर: खतौरा: पति को छोड़ दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, सुरक्षा मांगने एसपी ऑफिस पहुंचा प्रेमी जोड़ा
महिला रश्मि जैन ने बताया की वह छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। 8-9 साल पहले इसके घर वालों ने पैसे लेकर उसे खतौरा के रहने वाले सुनील जैन को बेच दिया था।और घर में शादी कर ली। दोनों के संसर्ग से उन्हें 2बच्चे हुए। एवं पति द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा, एवं उससे गलत धंधा करने की बात कही जाने लगी।जिससे परेशान होकर उसने जितेंद्र बैरागी से भागकर प्रेम विवाह कर लिया