*Samanta security and intelligence services pvt ltd. के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , सबौर में 25 टीबी मरीजों को वितरित किए गए फूड बास्केट*
*भागलपुर, 29 अगस्त 2026:-* राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से समानता सिक्योरिटी एवं इंटेलिजेंस सर्विसेज के सौजन्य से आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबौर में 25 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी , सबौर ने कहा कि टीबी रोग के सफल उपचार में नियमित दवा के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा इस प्रकार का सहयोग न केवल मरीजों का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि टीबी मुक्त भारत अभियान को भी नई गति प्रदान करता है। उन्होंने समानता सिक्योरिटी सर्विसेज के इस सामाजिक दायित्व एवं जनहितकारी पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं टीबी से पीड़ित मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराना उनका सामाजिक दायित्व है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोगात्मक कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों ने बताया कि टीबी मरीजों के उपचार के दौरान पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है। ऐसे सहयोग से मरीजों को उपचार पूरा करने में सहायता मिलती है तथा टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, समानता सिक्योरिटी एवं इंटेलिजेंस के श्री पीयूष कुमार एवं जिला स्वास्थ्य समिति के प्रतिनिधि तथा लाभार्थी टीबी मरीज उपस्थित रहे।
1 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 29, 2026