तीन ट्रकों की भिड़ंत में तीन घायल, एक चालक केबिन में फंसा
वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब आठ बजे नेशनल हाईवे-19 पर खजूरी चौकी के सामने तीन ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दो ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार, एक ट्रक हाईवे से बाईं ओर उतरकर डीजल लेने जा रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे से आ रहा ट्रक चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रहा तीसरा ट्रक भी दूसरे ट्रक से टकरा गया। लगातार हुई टक्कर से तीनों वाहन आपस में भिड़ गए।
हादसे के बाद एक ट्रक चालक मौके से वाहन समेत निकल गया, जबकि एक चालक क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। सूचना पर मिर्जामुराद पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
#LetestUpdate #VaranasiUpdate #LETESTNEWS #letestअपडेट 👇👇
Rajatalab, Varanasi | Sep 28, 2026