उधवा: दीपावली और काली पूजा को लेकर राधानगर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
दीपावली पर्व एवं काली पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।जानकारी के अनुसार फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों,प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।