पंडारक: पंडारक के बिहारी बिगहा में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस
पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव में भगवतीपुर करमौर स्कूल के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूत्रों से लगभग 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा सिंह, पिता जनक सिंह, निवासी बिहारी बीघा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने शव को देखा और घटना की सूचना पंडारक थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।