सिरसागंज: थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त प्रशान्त उर्फ भोला पुत्र सतीश चन्द्र, निवासी खितौली, थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद को उसके थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खितौली से गिरफ्तार किया है।