सिरसागंज: पुलिस टीम ने पैगू अंडरपास से 3.7 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ टॉप-25 हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने एक वांछित हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी जनपद के टॉप-25 हिस्ट्रीशीटरों में शामिल है और करीब एक साल से फरार चल रहा था। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 3 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।