// सेवा संकल्प अभियान - #सेवा_की_कहानी //
मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना से छोटेलाल को मिला स्वरोजगार और आर्थिक संबल
शासन से मिली 5 लाख की मदद से शुरू किया स्वयं का व्यवसाय
सेवा संकल्प अभियान के तहत मध्यप्रदेश शासन की स्वरोजगारमूलक योजनाएं जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं। जिले के आगर मालवा निवासी श्री छोटेलाल गवली ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना का लाभ लेकर अपने जीवन में नया बदलाव लाया है।
गवलीपुरा आगर के श्री छोटेलाल गवली ने बताया कि उन्हें स्वयं का व्यापार-व्यवसाय शुरू करने के लिए पूंजी की आवश्यकता थी। जानकारी मिलने पर उन्होंने पिछड़ा वर्ग मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना तहत आवेदन किया, जिस पर उन्हें 5 लाख रूपये की वित्तीय सहायता मिली प्राप्त सहायता राशि से उन्होंने स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ किया और आज वे सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय संचालित कर सम्मानजनक जीवन-यापन कर रहे हैं। श्री गवली ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी तथा जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Technical Education, Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#agarmalwa
#आगरमालवा