// सेवा संकल्प अभियान - #सेवा_की_कहानी //
संत रविदास स्वरोजगार योजना से अरुण को मिला आर्थिक संबल, प्ले स्कूल प्रारंभ कर, 4 युवाओं को दिया रोजगार
सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाएं जिले के युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता का आधार बन रही हैं। आगर-मालवा जिले के श्री अरुण कुमार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर अपने सपने को साकार किया है। पूर्व में एक निजी स्कूल में अध्यापन कार्य करने वाले श्री अरुण कुमार ने जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, आगर से जानकारी प्राप्त कर योजना तहत आवेदन किया, जिस पर बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा आगर ने उन्हें 3.60 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत किया ।
स्वीकृत ऋण राशि से श्री अरुण कुमार ने स्वयं का प्राइवेट प्ले स्कूल स्थापित कर शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्य प्रारंभ किया है। वर्तमान में वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने के साथ ही 4 अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। श्री अरुण कुमार ने बताया कि शासन की इस योजना से वे न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बने हैं। उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
CM Madhya Pradesh
Schedule Caste Welfare Department, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#agarmalwa
#आगरमालवा
34 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026