आगर मालवा के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव में वार्ड 7 के मतदान केंद्र पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ईवीएम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय विधायक भैरो सिंह बापू ने ईवीएम मशीन के फर्जी होने और लिखित जानकारी न देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दरअसल, विधायक के पास मौजूद पुरानी सूची और मशीन के सीरियल नंबर में अंतर होने से गफलत की स्थिति बनी, जिसके चलते करीब 15 मिनट तक मतदान रुक गया। मौके पर दोनों ही दलों के भारी समर्थक जुट गए। हालांकि, रेंडमाइजेशन के बाद मशीन बदलने की बात साफ होने और दोनों प्रत्याशियों के पहुंचने के बाद मतदान दोबारा शुरू करा दिया गया। #Agar #viral #electionnews #susaner