लातेहार: लातेहार में पेट्रोल की कमी की अफवाह गलत, पेट्रोल पर्याप्त है: अनुमंडल पदाधिकारी अजय रजक
रविवार की दोपहर 3:00 बजे लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी अजय रजक ने अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध को लेकर पेट्रोल खत्म हो जाने की अफवाह को गलत बताया है। ज्ञात होकी लातेहार में अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध को लेकर यह अफवाह फैल गई है कि भारत के पास पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में नहीं है। इसलिए लोग अपने वाहनों की टंकी में तेल फुल कर रहे हैं।