नारासन: मंगलौर कोतवाली पुलिस ने आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 11 लोगों को किया गिरफ्तार
गुरुकुल नारसन में लड़ाई झगड़ा करने वाले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने टांडा भनेड़ा गांव में बच्चों के बीच मामूली विवाद के बाद लड़ाई झगड़ा करने वाले पांच लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।