मुरार: ग्वालियर गिर्द: मुरार में आम आदमी के राशन पर डाका, चावल से भरा वाहन पकड़ा गया
Morar, Gwalior | Oct 1, 2026 ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के बंसीपुर कैंटोनमेंट में बुधवार रात खाद्य विभाग ने कार्रवाई कर उचित मूल्य दुकान से ले जाए जा रहे चावल से भरा लोडिंग वाहन पकड़ा, जबकि मामले की जानकारी गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सामने आई। फिलहाल कालाबाजारी की पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है।