चांडिल: चौका थाना के समीप NH-33 पर जलजमाव से बढ़ा हादसे का खतरा, बंद कल्वर्ट बनी वजह
चौका थाना क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से एनएच 33 चौका थाना के समीप सड़क पर पानी लबालब भर गया है।सड़क तालाब में तब्दील होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है और हादसे का खतरा बढ़ गया है।स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम 6 बजे बताया सड़क किनारे घर बन जाने के कारण पानी निकासी के लिए बने कल्वर्ट को बंद कर दिया गया है।