चकरनगर: दिवाली पर पुलिस ने की पैदल गश्त, हुड़दंगियों को जेल भेजने की दी चेतावनी
दिवाली पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार शाम 6 बजे तक सीओ अभयनारायण राय ने भारी पुलिस बल के साथ थाना चकरनगर और हनुमंतपुरा कस्बे में पैदल गश्त किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर दुकानदारों व राहगीरों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस टीम ने शराब ठेकों और पटाखा बिक्री के निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया।