जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, तस्वीरें साझा कर लिखा- नया सफर शुरू
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान ने शादी कर ली है। दोनों ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा कर अपने जीवन के नए अध्याय की जानकारी दी।
उमर अब्दुल्ला ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "A new journey began yesterday" यानी 'कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।' वहीं, निधि राजदान ने भी तस्वीरें साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, "It's done bro"। दोनों की पोस्ट के साथ अंगूठी का इमोजी भी नजर आया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों ने 30 अक्टूबर को निजी समारोह में शादी की। इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक और पत्रकारिता जगत में चर्चा शुरू हो गई है।
उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर की राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं, जबकि निधि राजदान देश की जानी-मानी पत्रकार रही हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।