कैरो: लोहरदगा में गौतम राम के निधन पर जय श्रीराम समिति ने जताया गहरा शोक, परिजनों को दिया साथ खड़े रहने का भरोसा
लोहरदगा कुम्बा टोली निवासी गौतम राम का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे सामाजिक संगठन जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा के पदाधिकारी एवं सदस्य उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।