बाह: बटेश्वर में आंवला नवमी पर महिलाओं ने सप्तकोसी परिक्रमा और पूजा-अर्चना की
कार्तिक माह की नवमी के अवसर पर बटेश्वर तीर्थ में रविवार को आंवला नवमी के पावन पर्व पर महिलाओं और युवतियों ने आंवला वृक्ष की पूजा और सप्तकोसी परिक्रमा की। सुबह से शाम 6 बजे तक बड़ी संख्या में महिलाएं यमुना नदी में स्नान करने के बाद गौरा पार्वती मंदिर और तुलसी घरूआ की पूजा करने पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने सुख, समृद्धि और संतान की उन्नति के लिए मन्नत का धागा