बाह: बटेश्वर मेले में सिद्धांत राज इंटर कॉलेज ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का जीता खिताब
बटेश्वर मेला में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिद्धांत राज इंटर कॉलेज, जैतपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वारी की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। शनिवार शाम 6 बजे दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें सिद्धांत राज इंटर कॉलेज ने बटेश्वर की टीम को और क्वारी ने बाघराज पुरा की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।