बाह: बटेश्वर के सांस्कृतिक लोक मेले में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, उद्घाटन किया संघ प्रचारक ने
बटेश्वर के सांस्कृतिक लोक मेले में जिला पंचायत द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत शतरंज का आयोजन किया गया, जिसमें आगरा जिले के 34 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन विभाग के संघ प्रचारक आनंद ने फीता काटकर किया। यह प्रतियोगिता रविवार शाम 6 बजे तक चली।