बाह: बाह में सड़क पर रेंगते हुए लाचार दिव्यांग किशोर को देखा गया
आगरा के बाह तहसील के विष्णुपुरा गांव का एक दिव्यांग किशोर रविवार सुबह 9 बजे सड़क पर रेंगते हुए दिखा। अपने पिता की मृत्यु और मां के बेटी के घर रहने के कारण यह किशोर पेट पालने के लिए मजबूरन भीख मांग रहा है। चलने-फिरने के लिए उसके पास रिक्शा या अन्य कोई सहारा नहीं है, जिससे उसे सड़क पर रेंगना पड़ता है।