कुडू: कुडू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व CM रघुवर दास का किया स्वागत, रघुवर दास ने झामुमो-कांग्रेस पर साधा निशाना
Kuru, Lohardaga | May 28, 2025 राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास बुधवार शाम करीब 3 बजे पलामू से लौटते वक्त लोहरदगा जिला के कुड़ू प्रखंड में रुके। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने सरना कोड के मुद्दे पर झामुमो और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।