कुडू: पंडरा गांव की रौशन बीबी 5 दिनों से लापता, कुडू थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज, मानसिक स्थिति ठीक नहीं
Kuru, Lohardaga | May 27, 2025 कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव की निवासी जहीरूद्दीन अंसारी की पत्नी रौशन बीबी 23 मई की सुबह लगभग आठ बजे घर से निकलीं और आज 5 दिन हो चुका है लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया है। मंगलवार शाम 4 : 30 बजे उनके पुत्र इलियास पवरिया ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी देते हुए बताया कि परिवार ने पहले खुद ही आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की।