कुडू: कुड़ू-चंदवा मार्ग पर लाधुप मैदान के पास कार और 407 वाहन की टक्कर में एक महिला की मौत, पांच लोग घायल
Kuru, Lohardaga | May 25, 2025 लोहरदगा जिले के कुड़ू-चंदवा मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा घटित हुआ, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। लगभग सुबह 11 बजे लाधुप फुटबॉल मैदान के पास तेज रफ्तार कार संख्या JH01BU 6020 और 407 वाहन संख्या UP65KT6649 के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।