कुडू: कुडू जिमा गांव से मूक-बधिर महिला व डेढ़ साल की बेटी लापता, परिजनों ने कुडू थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
Kuru, Lohardaga | May 23, 2025 कुडू जिमा गांव निवासी नंदकुमार राम की 32 वर्षीय पत्नी सरिता देवी, जो मूक-बधिर हैं, 22 मई 2025 को अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी अनिका को लेकर घर से बिना किसी को जानकारी दिए चली गईं। तब से उनकी कोई खबर नहीं है। परिजन उनकी तलाश में लगे रहे लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। थक हार कर परिजनों ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कुडू थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट कराया दर्ज।