कुडू: कुडू पुलिस ने बकरी चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, निशानदेही पर दो बकरियां बरामद, भेजा जेल
Kuru, Lohardaga | May 26, 2025 लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर चोरी गई दो बकरियों को भी बरामद किया गया है। घटना सोमवार की शाम लगभग 4:15 बजे सामने आई, जब कुडू थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में लोहरदगा जेल भेज।