कुडू: कोलसिमरी में सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से ट्रांसफार्मर लगा, सांसद प्रतिनिधि लाल बिकास नाथ साहदेव ने किया उद्घाटन
Kuru, Lohardaga | May 24, 2025 कुडू प्रखंड के कोलसिमरी गांव में शनिवार को एक नया 25 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति को सशक्त किया गया। यह कार्य लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से संभव हो पाया। उद्घाटन शनिवार की शाम 4:15 बजे कुडू प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि लाल बिकास नाथ साहदेव ने किया। उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।