बांका: डीएम की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में श्रम विभाग से संबंधित हुई समीक्षा बैठक, अधिकारी को दिए कई निर्देश
Banka, Banka | May 13, 2024 डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में श्रम विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक की गई। डीएम ने श्रम अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि बाल श्रमिकों के उन्मूलन के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जाए। हाल ही में 3 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया है। बीओसीडब्लू के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को पात्र होने वाले योजनाओं का लाभ प्रदान करने को कहा गया।