बांका: चकरतनी गांव में जमीन में हिस्सा मांगने पर मारपीट कर युवक को किया जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 13, 2024 चकरतनी गांव में जमीन में हिस्सा मांगने पर मारपीट कर युवक विपिन कुमार सिंह को जख्मी कर दिया। घटना के बाद जख्मी अवस्था में ही थाना पहुंचे। जहां थाना के पुलिस पदाधिकारी ने जख्मी विपिन कुमार सिंह को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर अपने ही परिवार के सदस्य श्याम सिंह सहित तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस से शिकायत किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।