बांका: कुकरगोड़ा गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला के साथ हुई मारपीट, पीड़िता ने थाने में दिया आवेदन
Banka, Banka | May 13, 2024 बांका थाना क्षेत्र के कुकरगोड़ा गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की गई। मामले को लेकर महिला ने थाना में आवेदन दिया। पीड़ित महिला कुकरगोड़ा गांव निवासी रविंद्र यादव की पत्नी प्रियंका कुमारी ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर उनकी गौतनी सीता देवी व अंशु देवी हमेशा विवाद करते रहती है। वहीं सोमवार को भी दोनों ने मिलकर मारपीट किया।