बांका: डीएम की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में हुई बैठक, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए गए आदेश
Banka, Banka | May 13, 2024 समाहरणालय के मिनी सभागार में साेमवार काे डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न कार्यालयों में लंबित पत्रों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई एवं काफी दिनों से लंबित पत्रों के तुरंत निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।