बांका: कचहरी के समीप बाइक से गिरकर एक वृद्ध महिला हुई जख्मी, अस्पताल में किया गया उपचार
Banka, Banka | May 13, 2024 बांका शहर के कचहरी के समीप सोमवार को बाइक से गिरकर एक वृद्ध महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार महेशपुर गांव निवासी मुन्नी देवी अपने परिजन के साथ बाइक से बांका कोर्ट आ रही थी। इस दौरान कचहरी के पास वह बाइक से असंतुलित होकर नीचे गिरकर जख्मी हो गई।