बांका: महिला पर्यवेक्षिका ने कई आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण,सेविका को नियमानुसार केंद्र संचालन का दिया निर्देश
Banka, Banka | May 13, 2024 आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका रूबी कुमारी ने सोमवार को कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हरीपुर लौनी आंगनबाड़ी केंद्र पर नामांकित बच्चों की उपस्थिति व बच्चों को दिए जा रहे पोषाहार की गुणवक्ता की जांच की। बच्चों का वजन, ग्रोथ चार्ट पंजी सहित अन्य पंजियों का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।