लखीसराय। अग्निशमन विभाग द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार की पूर्वाह्न 9 बजे नया बाजार मध्य विद्यालय, किऊल बस्ती से प्रभात फेरी निकाली गई।प्रभात फेरी में अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी, कर्मी एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए।